फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिव विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय खेल मैदान में चल रही श्री राम कथा के दौरान मंगलवार को शिव विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। शिव बरात का अद्भुत वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। शिवगणों की विचित्र बरात और हिमालय राज के दरबार में पहुंचे भगवान शिव के स्वरूप का सुंदर वर्णन हुआ। कथा वाचक ने कहा कि शिव विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर शिव-भक्ति से पूरा खेल मैदान गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में सोना बच्चा अग्रहरि दीपक सिंह गणेश जायसवाल आशीष अग्रहरी जितेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें