फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ गई राजस्व टीम लोगों के विरोध पर बैरंग वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर में जीटी रोड किनारे वार्ड नंबर पांच बिछड़ी अंतर्गत तालाब की भूमि पर हो रहे निर्माण को शनिवार को पुलिस बल के साथ गिराने गई राजस्व टीम का लोगों ने विरोध किया। विरोध के चलते राजस्व टीम तीन दिन की मोहलत देकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच स्थित तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूचना के बाद एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका के जेई मुरलीधर, लेखपाल जयप्रकाश सिंह जेसीबी व पुलिस बल के साथ निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध देख टीम लोगों को तीन दिन की मोहलत देकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें