फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर चंदौली मझवार और सैयदराजा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी छितो गांव की रहने वाली थी और शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

छितो गांव निवासी मोनी (18) पुत्री विनोद कुमार शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। वह रेलवे लाइन पार कर रही थी तभी ट्रेन आ गई। वह ट्रेन को नहीं देख सकी और चपेट में आ गई। इससे किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन से कटकर किशोरी का शव कुछ दूर तक चला गया। चंदौली मझवार गेट संख्या 76/बी के गेट मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर आरपीएफ मानसनगर पोस्ट के राजेश चंद और एएसआई सुरेश प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं सूचना पाकर चंदौली कोतवाली के एसआई अखंड प्रताप सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। सूचना पाकर किशोरी के परिवार वाले भी मौके पर पहुुंच गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें