फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारों से राजस्व टीम ने 13.42 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन ने नौ बकायेदारों से 13 लाख 42 हजार एक सौ रुपये की वसूली की गई। शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम की ओर से की गई विभागीय कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सबसे पहले औद्योगिक नगर पहुंची। जहां बिजली बिल के बकाएदार राजकुमार से 50 हजार रुपये की वसूली की। वहीं स्वास्तिक सीमेंट फैक्ट्री से दस लाख, सिंघीताली निवासी रामब्रत से पांच हजार व जलीलपुर निवासी विजय चौहान से दस हजार रुपये की वसूली की गई। वही पटपरा स्थित विंध्यवासिनी ब्रिक फील्ड से रॉयल्टी का एक लाख 23 हजार 770 रुपये, सहजौर स्थित खुशबू ब्रिक फील्ड से एक लाख 17 हजार 830 रुपये व लेंडुवा स्थित गौस ब्रिक फील्ड से 25 हजार की वसूली की गई। जबकि मानसी कोल चंधासी से व्यापार कर का सात हजार रुपये टीम ने वसूला। वहीं कैलाशपुरी निवासी कमलाकांत तिवारी से मनोरंजन कर का बकाया तीन हजार पांच सौ रुपये की वसूली की गई। इस बाबत नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। राजस्व टीम में अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, ओमप्रकाश, गौतम मौर्य, लक्ष्मी तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें