फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अधिवक्ता पर हमला करने का आरोपी राजस्व लिपिक निलंबित

विज्ञापन
सकलडीहा तहसील गेट पर राजस्व लिपिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी राजस्व लिपिक शाकिब अर्सलान को शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अधिवक्ताओं ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। जल्द गिरफ्तारी न होने पर सोमवार से कोतवाली पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बीते सोमवार को तहसीलदार के चैंबर में राजस्व लिपिक और अधिवक्ता उपेंद्र नारायण सिंह के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि राजस्व लिपिक ने अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोतवाली में राजस्व लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद सकलडीहा, मुगलसराय, नौगढ़, चंदौली सिविल बार सहित पूरे जिले के अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं।
उन्होंने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग भी की है। चार दिनों से अधिवक्ता राजस्व लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम ने आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया है। वहीं, अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला डेमोक्रेटिक बार अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अनिल सिंह, जनमेजय सिंह, जनार्दन मिश्रा, अशोक यादव, अजीत सिंह, राजबहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें