जिले में श्रीराम जन्म का पर्व रामनवमी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रीराम मंदिरों पर भव्य सजावट की गई और विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा निकाले और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान शोभायात्रा के मार्ग को केशरिया झंडों से पाट दिया गया। यही नहीं जगह जगह मेला भी लगा। इसमें लोगों ने खूब मस्ती की।
नगर में हिन्दु युवा वाहिनी की ओर शाम चार बजे नगर के राम मंदिर से श्रीराम की पालकी यात्रा निकाली। घोड़ा, बैंड बाजा, डीजे के साथ निकली शोभायात्रा जीटी रोड, सुभाषनगर मोड, नई सट्टी, लाठ नंबर एक, कसाब महाल होते हुए राम मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान तानू चौहान, उमेश, रूपेश कुमार, आशीष श्रीवास्तव, संजीव कुमार, प्रकाश जायसवाल, विश्वजीत, विकास, मनोज आदि रहे। इसके पूर्व जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में सिख समाज के लोगों ने जुलूस में शामिल लोगो को शर्बत पिलाया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर पंचायत मे विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व मे बुधवार की सुबह राम भक्तों द्वारा सुबह पैदल हाथ मे ध्वजा लेकर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे बाइक पूरे नगर पंचायत मे प्रभात फेरी निकाली गई।शाम लगभग चार बजे रामनवमी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे विभिन्न प्रकार के लाग व ढोल नगाड़े के धुन पर लोग नाचते गाते जय श्रीराम जय श्रीराम के उद्घोष करते रहे। इस दौरान कामाख्या मंदिर के पास हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्त्ताओं ने शर्बत, वार्ड नंबर 12 में शंकर मंदिर पर फल , वार्ड नंबर छह स्थित शंकर मंदिर पर शर्बत बांटे गए। शोभायात्रा दूधारी चौराहा से शुरू होकर कामाख्या मंदिर, मुख्य बाजार , रामलीला मैदान, भतीजा रोड होते हुए वार्ड नंबर 11 स्थित भीम बाबा के मंदिर पर पहुंचा। शोभायात्रा में बच्चा बाबू अग्रहरि, रविन्द्र जायसवाल, मनीष मौर्या, रिंकू अग्रहरी, अजय वर्मा, आदित्य केशरी, विजय केशरी, परमेश्वर मोदनवाल, भगवानदास कसौधन, संतोष मौर्या, मनोज मौर्या, राम आसरे यादव, मंगल गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, अनिल चौरसिया, विक्की तिवारी, पिंटू अग्रहरि, सोनू अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि गुड्डू आदि शामिल रहे । इलिया संवाददाता के अनुसार रामनवमी के अवसर पर स्थानीय कस्बा में बुधवार को श्रीराम का जन्मोत्सव बनाया गया। सुबह राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जूलूस के शक्ल में हाथों में केशरियां झण्डा लेकर झाकी के आगे आगे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वही सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ डटा रहा।कस्बा में बजरंग दल और ग्रामीणों के सहयोग से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बडे ही धूम धाम से मनाया गया। इसमें भक्तों ने राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की भव्य झांकी निकाली और प्रभुराम के जयकारे लगाते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया।
जूलूस की शक्ल में चल रहे लोगों में सबसे आगे बजरंग दल के कार्यकर्ता केशरिया झण्डा लेकर चल रहे थे। जुलूस में बजरंग दल के जिला प्रमुख अंबरीश, विधायक शारदा प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, भिखारी दास, शिवकुमार यादव, परविंदर केशरी, पालू गुप्ता आदि रहे।
सोनू केशरी, गोपाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना गुप्ता आदि शामिल रहे।