पीडीडीयू नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में क्षत्रीय महापंचायत में
पीडीडीयू नगर। नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में रविवार को क्षत्रिय महासभा की ओर से क्षत्रिय महापंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने महापंचायत का शुभारंभ किया। इस दौरान समाज की गरीब बेटियों की शादी कराने और मेधावी छात्रों की पढ़ाई में सहयोग का संकल्प लिया गया। साथ ही चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि समाज की पहचान केवल अपनी विरासत पर गर्व करने से नहीं, बल्कि कमजोर और जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनने से होती है। हमारा प्रयास है कि किसी गरीब बेटी की शादी आर्थिक अभाव में न रुके और प्रतिभावान विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों के लिए संरक्षक की भूमिका निभानी होगी।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज की एकजुटता केवल आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। शिक्षा, रोजगार और जरूरतमंदों की मदद को सामाजिक जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ना होगा। इसके पहले कार्यक्रम संयोजक रजनीश सिंह डब्लू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह मुन्ना, शशिशंकर सिंह, राजेश सिंह, शिवाजी सिंह, दिलीप सिंह, भानू प्रताप सिंह, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अशोक सिंह, सुमित सिंह, मुन्ना सिंह, राजेंद्र सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।