फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छोटे लोहिया के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के पद चिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने भदलपुरा गांव स्थित बनवासी बस्ती में पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने किसान, नौजवान और मजदूरों के साथ समाज के सभी वर्गों की लड़ाई लड़ी है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव दिलीप पासवान, अखिलेश यादव, मुकेश यादव, बसंत बनवासी, लोचन, विजय कुमार, जितेंद्र, प्रमोद, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी आंदोलन के नायक पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में रामकिशुन यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र अपने आप में आंदोलन थे। इन्होंने इमरजेंसी के दौरान पत्नी की अंत्येष्टि में भी शामिल नहीं हुए। इस दौरान प्रेमनाथ तिवारी, कृष्ण कुमार यादव, अनिल यादव, सुरेंद्र यादव, गौरी शंकर तिवारी, संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह रेमा स्थित नेताजी मुलायम सिंह यादव भवन पर जयंती मनाई गई। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, विधानसभा अध्यक्ष तसलीम अंसारी, सोनू चौहान, विकास चौबे, महेंद्र माही, अजय इंद्रेश आदि थे। वहीं, नियामताबाद के पटनवा में समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र आजीवन वंचितों, पिछड़ों, दलित की लड़ाई लड़ते रहे। इस दौरान संजय यादव, कृष्णा यादव, राजेश यादव, नवरत्न शर्मा, अजय भारती आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें