फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में करें किसानों की शिकायतों का समाधान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं उठाईं। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि सिंचाई, खाद और बिजली जैसी सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी मौके पर जाकर व्यवस्थाएं देखें और किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने नहरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने, हेड पर पानी रोके जाने, बंधियों पर अतिक्रमण, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, उर्वरकों की उपलब्धता, विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे समेत अन्य मांगें रखीं। इस पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान की रोपाई को देखते हुए सभी नहरों के टेल तक निर्बाध जलापूर्ति की जाए। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाने और कटिंग या बांध बांधने जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति करने को कहा, ताकि किसानों को सिंचाई में दिक्कत न हो। कृषि विभाग को समितियों और दुकानों पर उर्वरकों की उपलब्धता की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में प्राप्त बिजली बिल संशोधन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा राजस्व संबंधी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने किसानों को बताया कि मखाना का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है तथा सिंघाड़े के बीज भी जल्द उपलब्ध होंगे। इस दौरान सीडीओ आर जगत साई, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, एडीएम (न्यायिक) रतन वर्मा, उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें