फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 4 महीने पहले कराया था रिजर्वेशन, ट्रेन आई तो सीट पर था कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी निवासी सागर गुप्ता ने पुरी जाने के लिए पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के थर्ड एसी में रिजर्वेशन कराया। बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन आई तो उनकी सीट ही नहीं, पूरे कोच में कांवड़ियों का कब्जा था। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने उन्हें किसी तरह काेच में तो सवार करा दिया लेकिन अपनी सीट हासिल करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। सावन में ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ के कारण आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीटों पर कब्जा होने से रोज 30 से 40 यात्री रेल प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हैं। जनरल ही नहीं स्लीपर और एससी कोच पर भी कांवड़ियों की भीड़ घुस जाती है। बिहार, झारखंड, ओड़िसा समेत देश के विभिन्न राज्यों से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं, वैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाली ट्रेनों की भी यही हालत है। दोनों दिशाओं में जाने वाली ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ हो रही है। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि भीड़ को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, वाणिज्य विभाग के अधिकारियों साथ मिलकर यात्रियों की मदद की जाती है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए प्लेटफार्मों पर जीआरपी कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें