फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नागदेव का पूजन कर लावा और दूध चढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नाग पंचमी का पर्व शुक्रवार को विधि विधान से मनाया गया। घरों में भगवान शिव के साथ नागदेव की पूजा की गई और लावा, दूध चढ़ाया गया। मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव की आराधना कर नागदेव से रक्षा की गुहार लगाई। वहीं, जगह-जगह आयोजित दौड़, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दमखम दिखाया तो अखाड़ों में पहलवानों ने जोर आजमाइश की। सुबह भक्तों ने नागदेव का चित्र दरवाजे पर चिपकाया। इसके बाद विधि विधान से पूजा की और नागदेव से रक्षा की प्रार्थना की। इसके बाद खीर, पूड़ी आदि का भोग लगाया। नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, शाहकुटी, न्यू महाल, कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, चंदासी, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड, अलीनगर के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी सहित विभिन्न कॉलोनियों के शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें