सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्घी गांव निवासी फिरदौस अहमद (7) दिन से लापता है। बाद शुक्रवार की देर शाम उसके भाई के मोबाइल पर फोन कर उसकी मृत्यु कोलकाता के रानीगंज थाना क्षेत्र में होने की सूचना अनजान व्यक्ति ने फोन कर दी। कहा यहां आकर किशोर का शव ले जाओ। उसने भाई के मोबाइल पर उसका आधार कार्ड और फोटोग्राफ भेजा। इससे घबराए परिजनों ने रानीगंज थाने पर संपर्क किया, तो ऐसी कोई घटना होने से इन्कार किया गया। भाई परवेज अहमद ने लिखित तहरीर कोतवाली में दी है। इधर, इनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली गई, तो प्रयागराज के एक होटल में लोकेशन मिल रहा है। इसको लेकर भाई परवेज अहमद ने सदर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर प्रयागराज के लिए परिवार के लोग निकल गए हैं। संवाद