फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 19.16 लाख से कैली से सकलडीहा जाने वाली सड़क की होगी मरम्मत

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कैली से सकलडीहा तहसील मार्ग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बीते दस साल से क्षतिग्रस्त कैली से सकलडीहा जाने वाली सड़क 19.16 लाख से बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इस सड़क के बनने से 12 गांव की 40 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 10 वर्ष पहले बनी सड़क की गिट्टियां उखड़ गई थीं। इससे साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं। इस मार्ग से कैली, जमुनीपुर, हरदीपुर, सराय पकवान, पयागपुर, महरखा, खर्रा सहित 12 गांव के लोगों का सकलडीहा तहसील आवागमन होता है। पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें