चकिया। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व यूनिट कंप्यूटर एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कॅरिअर गाइडेंस काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को कॅरिअर गाइडेंस किया गया। छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। यूनिट कंप्यूटर की डॉयरेक्टर अमीना खातून ने कहा कि बीए-एमए के साथ कम्प्यूटर शिक्षा के माध्यम से युवा न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अपने कॅरिअर को भी नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। कॅरिअर काउंसलर डाॅयरेक्टर पंकज टेकरीवाल ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। यहां बिना कंप्यूटर ज्ञान के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना असंभव है। चाहे वह बैंकिंग, शिक्षा, मेडिकल, बिजनेस, सरकारी नौकरी हो हर जगह कंप्यूटर स्किल की मांग बढ़ रही है। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा, पवन सिंह, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. रमाकांत गौड़, डॉ. संतोष कुमार आदि रहे।