फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हड़ौरा में रेगुलेटर पुल के मरम्मत का काम शुरू, किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं के शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के सिंचाई एवं आवागमन के लिए महत्वपूर्ण हड़ौरा रेगुलेटर पुल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के कुछ ही घंटों बाद ही पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटना से बचाव के लिए बोर्ड पर पुल क्षतिग्रस्त होने व भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की सूचना अंकित कराई। इससे क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों में राहत है। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने दिन में प्रदर्शन कर संबंधित बंधी डिवीजन व पीडब्ल्यूडी का ध्यान पुल की जर्जर स्थिति की ओर आकर्षित किया था।
इसके बाद बंधी डिवीजन के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र व सहायक अभियंता मनोज सिंह ने भी तत्परता दिखाते हुए पुल के क्षतिग्रस्त स्लैब को तोड़वाकर नए सिरे से निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है। किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने बंधी डिवीजन की ओर से कराए जा रहे कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें