सदर एसडीएम गिरीश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यालय के आसपास स्थित
सरकारी जमीनों की पैमाइश कराकर चिह्नांकन का कार्य किया गया।
इसके बाद इन जमीनों से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। कार्रवाई का उद्देश्य जमीन के अभाव में लंबित योजनाओं को मूर्त रूप देना है।
प्रशासनिक
अमला सोमवार को कांशीराम आवास के पास पहुंचा। यहां पाकेट संख्या एक के
डूडा और जिला पंचायत की जमीनों का चिह्नांकन किया गया।
तहसील कर्मचारियों
ने आवास के आसपास की जमीनों की मापी की। एसडीएम गिरीश कुमार ने बताया कि
आसरा योजना के तहत डूडा द्वारा निर्बल लोगों के लिए आवास बनाए जाने की
योजना है।
कांशीराम आवास के पास ही आवास बनवाया जाएगा। इसके लिए भी जमीन
चिह्नित कर ली गई है। सरकारी जमीनों की मापी कराई जा रही है। उन्होंने
बताया कि पूरे जनपद में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
पंचायतों
और प्रशासन की जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी नगर
पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नगर
पंचायत की जमीनों पर किसी भी प्रकार का कब्जा न हो। इसी के तहत चिह्नांकन
का कार्य आगे भी जारी रहेगा।