फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल को किया याद

Sat, 26 Sep 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर के परमार कटरा के समीप उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान हुई गोष्ठी में उनके जीवन आदर्शों की व्याख्या की गई। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की ओर से बरठी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गई।

इस मौके पर हुई गोष्ठी में भाजपा के जिला मंत्री  संजय त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी मानव एकात्मवाद के प्रणेता थे। हरवंश पटेल ने कहा कि पंडित जी का जन्म 25 दिसंबर 1916 को ब्रज के मथुरा जिले के एक छोटे से गांव में हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुआमी व्यक्तिव के धनी थे।
विज्ञापन


उनमें कुशल अर्थ चिंतक संगठन शास्त्री ,शिक्षवादी,  राजनीतिज्ञ,वक्ता,लेखक व पत्रकार आदि प्रतिभाएं भरी हुई थी।  बैठक में वाराणसी में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शांति पूर्ण धरना दे रहें लोगों के साथ साधु संतों पर पुलिस के लाठी चार्ज किए जाने की निंदा की गयी।

 इस मौके पर गनेश पटेल,मंगला मिश्रा,रामकरन राम,रामचन्द्र सिंह,खटबदन सिंह,रामकृत राम,पंकज पाल,रितु गोड़,संतोष सिंह आदि रहें।  संचालन शशिकांत विश्वकर्मा ने की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें