घटना के बाद प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी, पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह, विधायक सुशील सिंह और स्वजातीय लोग पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने में सक्रिय रहे। पीड़ितों ने स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संकट की इस घड़ी में यह मदद उनके लिए बड़ा सहारा बनी। राहत सामग्री वितरण में राम दिलास, ज्ञानचंद कांत, लल्लन, राम हरख, रमेश कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।