पीडीडीयू नगर। हाड़कंपाती ठंडी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को धूप खिली, इससे कुछ देर के लिए राहत मिली लेकिन शाम होते होते एक बार फिर शीतलहरी की वजह से हाड़कंपाऊ ठंडी से लोग कांपने लगे। तेज धूप खिलने के बावजूद तापमान पर असर नहीं पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री रही। कोहरे की वजह से आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है। गलन और ठंडी से लोग अब परेशान होने लगे हैं। बृहस्पतिवार की रात गलन की स्थिति रही। वहीं आसमान में कोहरा छाया रहा। शुक्रवार की सुबह कोहरे में ढंकी हुई। कोहरे की वजह से सुबह घर से बाहर निकलने में मुश्किल हुई। हालांकि दिन में 11 बजते बजते तेज धूप खिली। इससे लोगों को कुछ रहत मिली, लेकिन शाम पांच बजते बचते फिर से कोहरे और गलन का प्रकोप शुरू हो गया। गलन और शीतलहरी से सबसे अधिक परेशानी घर से बाहर रहने वाले यात्रियों, राहगीरों और रिक्शा चालकों को हुई।