फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में छूट से आमजन को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लॉकडाउन-3.0 में जिला मजिस्ट्रेट से मिली छूट का असर अब को बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को छोटी-बड़ी दुकानें खुलने से बाजार की रौनक लौट आई है। कपड़े-जूते से लगायत सभी जरूरी व गैर-जरूरी दुकानें खुली और लोगों ने खरीदारी की। हालांकि इस दौरान जगह-जगह जमा हो रही भीड़ ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों की बेपरवाही भी उजागर की। दरअसल डीएम नवनीत सिंह चहल ने एकल व्यक्ति द्वारा संचालित छोटी व मध्यम दुकानों को खोलने का आदेश बीते सोमवार को निर्गत किया, ताकि बाजार में आर्थिक गतिविधियां हो और आमजनजीवन को धीरे-धीरे पटरी पर लाया जा सके। लेकिन मंगलवार के बाद बुधवार को दूसरे दिन सुबह दुकानें खुलने के साथ ही नियम-कायदे भी टूटते नजर आए। मनाही के बाद भी लोग दुकानों पर सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करने हुए नजर नहीं आए। हालांकि दोपहर बाद बाजार में खुद-ब-खुद सन्नाटा पसर गया। उधर, सब्जी मंडी में भी लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें