नगर में सकलडीहा मोड़ के पास साफ-सफाई करते नगर पंचायत कर्मी
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने जहां सबकुछ पर ताला लगा दिया है, वहीं सफाई जैसे चुनौतिपूर्ण कार्य को अंजाम देने में दो माह से अधिक समय से सफाई कर्मी पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं। नगर पंचायत में 50 से अधिक कर्मचारियों को आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली के साथ साफ सफाई के लिए लगाया गया है। चेयरमैन रवींद्रनाथ का कहना है कि साफ-सफाई व कूड़े के निस्तारण का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर फौरी तौर पर सफाई कर्मियों की टीम भेज कर सफाई का काम चल रहा है। नगर पंचायत का प्रयास है कि लोग साफ-सुथरे माहौल में रहें ।