फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सैयदराजा में जनरल स्टोर में मिली रिफिलिंग सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा में भी पुलिस ने छापा मार कर गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने एक जनरल स्टोर की दुकान से गैस रिफिलिंग से जुड़े कई कार्ड और रिफिलिंग सामग्री बरामद की। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग गैस चूल्हा मरम्मत की आड़ में अवैध रूप से एलपीजी गैस की रिफिलिंग कर रहे थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गैस रिफिलिंग से संबंधित कार्ड मिले। गैस सिलिंडर नहीं मिले। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि अवैध रिफिलिंग का नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था। इसमें कितने लोगों की संलिप्तता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें