पीडीडीयू नगर में होली मिलन समारोह में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह का स्वागत क
चंदौली पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सदस्यों का होली मिलन समारोह बृहस्पतिवार की शाम संपन्न हुआ। इसमें सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और एक दूसरे का हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आनंद सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, संरक्षक राजीव गुप्ता सहित अन्य डीलर रहे। संचालन महामंत्री अनिल जायसवाल ने किया। संवाद