पड़ाव । रामनगर-पडाव मार्ग के निर्मण के लिए बुधवार को पीडीडीयू नगर तहसील के राजस्व कर्मियों व पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम ने पैमाईश की। इस दौरान टीम ने पड़ाव चौराहे पर नापी कर लाल निशान लगाया। इससे दुकानदारों व भवन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनीं रही। पीडब्ल्यूडी के जेई लालबहादुर राम ने बताया कि रोड की नापी कर इसका विवरण शासन को भेजा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर बरसात के बाद सड़क निर्माण का कार्य आरंभ होगा। कानूनगो मनीष सिंह ने कहा कि चंदौली व बनारस जिले की सरहद कटेसर गांव से 27 जून से नापी का कार्य का कार्य चल रहा है। बताया कि सड़क के मध्य से 13-13 मीटर दोनों तरफ नापी कर निशान लगाया जा रहा है। इस मौके पर लेखपाल सलमान खान, आशीष मौर्य, मिथलेश यादव, आईपी मिश्रा, जयप्रकाश यादव, रामु प्रजापति, रामजनम, कन्हैया रहे।