फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मीटर बिल वसूली गलत

Thu, 03 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां बिजली विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर नगर के बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं से वसूले गए बिजली बिल को ब्याज सहित वापस लौटाने की मांग की।
विज्ञापन


 साथ ही विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी समाप्त करने की मांग की गई। चेताया कि यदि अविलंब मांगों पर अमल नहीं किया गया, तो एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि नगर में कुल 32 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 6 हजार ऐसे हैं, जिनके घर पर आज तक मीटर नहीं लगाया गया। बिजली विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से ऐसे उपभोक्ताओं से मनमाने ढंग से बिजली बिल की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


बगैर मीटर रीडिंग के उपभोक्ताओं के घर बिल भेज दिया जाता है और बिल जमा करने के लिए उन पर दबाव बनाया जाता है। कहा कि बिजली विभाग का यह रवैया अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी है।

उपभोक्ता द्वारा कनेक्शन की रसीद कटवाने के बाद उसके घर पर मीटर लगाना अनिवार्य है। इसके बाद ही बिजली बिल बनना शुरू होता है। लेकिन नगर में बिजली उपभोक्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है। कहा बिना मीटर के कनेक्शन को पूर्ण अथवा वैध नहीं माना जाता है।

ऐसे में देखा जाए तो विभाग छह हजार उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहा है।

चेताया कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संतोष पाठक एड., रिजवान अहमद, दयाराम, राजेश त्रिपाठी, प्रवीण चौबे, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें