फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटा रिकार्ड, जिले में कोरोना से 24 संक्रमितों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से मौतों का तांडव हो रहा है। बुुधवार को रिकार्ड 24 संक्रमितों की मौत हो गई। आज 231 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 456 संक्रमित स्वस्थ हुए और अस्पताल से घर लौटे। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को कोरोना ने मृतकों का नया रिकार्ड बनाया और 24 संक्रमितों को अपना शिकार बना लिया। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 204 हो गई। बुधवार को नए संक्रमितों की संख्या में कुछ कमी आई। आज मिली कोरोना रिपोर्ट में चार बालक, एक बालिका, 63 महिला और 163 पुरूष सहित 231 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में चहनियां के 28, धानापुर के 15, नौगढ़ का एक, नियामताबाद के 13, सकलडीहा के छह, शहाबगंज के पंद्रह संक्रमित मिले। इसी तरह बरहनी ग्रामीण क्षेत्र के दस, नगरीय क्षेत्र के दो, चकिया ग्रामीण क्षेत्र के 33 और नगर के सात, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के 24 और नगरीय क्षेत्र के 13 संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में 64 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड जांच के लिए कुल 1343 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ बुधवार को 456 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14080 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 2707 है जबकि 11169 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 204 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें