फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.02 करोड़ रुपये से चार वार्डों में बनेगा आरसीसी नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार वार्डों में एक करोड़ दो लाख 10 हजार रुपये की लागत से ह्यूम पाइप लगाने के साथ आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित वार्डों में पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी निकासी बड़ी समस्या बन चुकी है। कई वार्डों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। वार्ड नंबर सात पथरा भाग-दो में 40 लाख 31 हजार रुपये की लागत से आरसीसी ह्यूम पाइप डाला जाएगा। इसके जरिए क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर 12 चंदासी में 36 लाख 77 हजार रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा।
नाला बनने से बारिश के पानी की निकासी में आने वाली समस्या दूर होने की उम्मीद है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 10 और 11 के मध्य 25 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। तीनों परियोजनाओं पर कुल एक करोड़ दो लाख 10 हजार रुपये खर्च होंगे। नगर के इन इलाकों में बारिश के दौरान पानी निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई स्थानों पर नालियों की क्षमता कम होने या जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में जमा हो जाता है।
विज्ञापन

नए आरसीसी नाले और ह्यूम पाइप का निर्माण होने से जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है। नगर पालिका के इन विकास कार्यों से पथरा भाग-दो, चंदासी और वार्ड नंबर 10 व 11 के बीच के क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जलभराव से लोगों को राहत मिल सकेगी। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि बजट मिलते ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें