कोरोना वायरस ये जंग जीतने के लिए महिलाएं भी तैयार है। चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र की जायसवाल तथा दिव्या जायसवाल जैसी घरेलू महिलाएं मास्क बनाने के साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रही है। इन्हीं महिलाओं से प्रेरित होकर क्षेत्र की रानी चौहान ने भी कदम उठाया है। वह भी कोरोना महामारी के विरुद्ध अपने सीमित संसाधनों में मास्क तैयार कर जरूरतमंदों तक निशुल्क पहुंचा रही है। नगर के वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर के सभासद राजेश चौहान की पत्नी रानी चौहान ने भी जनता के लिए मास्क बनाने का फैसला लिया है तथा प्रतिदिन लोगों के लिए अपने गृह कार्य से खाली होकर मास्क बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है।