फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी : अबीर गुलाल के साथ छाई रही होली गीतों की रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गांधी पार्क परिसर में शुक्रवार की देर शाम नगर पंचायत चकिया की ओर से रंग भरी एकादशी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अबीर गुलाल की बौछार के बीच होली गीतों की रंगत छाई रही। कार्यक्रम की शुरूआत दुल्हा के रूप में सभासद प्रतिनिधि दिनेश मोदनवाल और नगर पंचायत आउटसोर्स कर्मी प्रमोद चौहान को दुल्हन के वेष में मंच पर प्रतिष्ठित किया गया। भंग की तरंग और अबीर गुलाल की रंगत के बीच लोकगीत गायक श्याम नारायण यादव ने शिव-पार्वती, राम-सीता और राधा-कृष्ण की होली गीतों को सुन कर उपस्थित जन समुदाय को भाव-विभोर कर दिया। गायक मुकेश प्रजापति ने होली के विभिन्न स्वरूपों को गायन के माध्यम से प्रस्तुत किया। महिला गायक कलाकार सुनीता सिंह वाराणसी, अनीता राज कैमूर बिहार ने होली के मधुर गीतों से उपस्थित समुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कलाकारों को अंग वस्त्र भेंट कर एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। उन्होंने कहा कि रंगो की होली बुराइयों को दूर कर अच्छाई और कुरीतियो को दूर कर प्रेम मधुर संबंधों को कायम रखने के लिए के लिए माना जाता है। उन्होंने होली त्यौहार को मिलजुल कर मनाने की अपील की और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सभासद रवि गुप्ता, कमलेश यादव, उमेश चौहान, कवि सुभाषचंद्र प्रजापति, आशुतोष मिश्र, मोहन पांडेय, अनिल केसरी, रोहित विश्वकर्मा, सुनील मद्धेशिया पूर्व सभासद गुरुदेव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें