फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भंडारे में भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के घोसवा स्थित सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर चल रहे हरिहरात्मक महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इसके बाद संत समागम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें साधु संत और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर श्री श्री 108 सुशांत मुनि जी महाराज के सानिध्य में बीते 21 फरवरी से हरिहरात्मक महायज्ञ चल रहा था।जिसका आचार्यों ने शनिवार को पूरे विधि विधान से हवन पूजन के बाद पूर्णाहुति कराई कराया। अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान सुशांत मुनि, अनूप सिंह, गुरु प्रसाद सिंह, मनीष सिंह, रेनू सिंह, प्रियंका सिंह, नागेंद्र मंटू, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें