फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हैदरनगर, उंटारी रोड में रुकेगी रांची-सासाराम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रांची-सासाराम एक्सप्रेस अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर रुकेगी। पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस कल्याण और नासिक रोड के मध्य देवलाली स्टेशन पर भी रुकेगी। यात्री लंबे समय से ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रांची और सासाराम के बीच चलने वाली रांची-सासाराम एक्सप्रेस का 12 मई से पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव दिया जाएगा। इसी तरह पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का छह जून से कल्याण और नासिक रोड के मध्य देवलाली स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। सभी स्थानों पर छह माह के लिए प्रायोगिक तौर पर ठहराव दिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें