फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रामकरन राम बने प्रबंध समिति के अध्यक्ष, अखिलेश महामंत्री निर्वाचि

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । बार एसोसिएशन द्वारा संचालित श्री आदित्य पुस्तकालय के प्रबंध समिति का चुनाव व मतगणना शुक्रवार को भवन परिसर में हुुई। अध्यक्ष पद पर रामकरन और महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किए गए। समिति के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

श्री आदित्य पुस्तकालय के प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान शुक्रवार को 230 अधिवक्ता मतदाताओं में से 208 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर एक और महामंत्री पद पर मतगणना के दौरान चार मत निरस्त कर दिए गए। चुनाव अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर रामकरन राम को 108, ओमकार नाथ मौर्य को 88 और विकास कुमार पांडेय को मात्र 11 वोट प्राप्त हुए।
इसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर रामकरन राम को 20 मत से निर्वाचित घोषित किया गया। महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने 119 और उनके प्रतिद्वंद्वी रामबाबू सोनकर को 88 वोट मिले। महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने 31 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

समिति के अन्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन पहले से ही हो चुका है। इसमें उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ द्विवेदी, कोषाध्यक्ष शिवमूरत, ऑडिटर कर्मबीर सिंह, उप मंत्री विनय कुमार सिंह और कार्यकारिणी के 9 पदों पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, लालचंद सिंह यादव, मारुति नंदन आनंद, तेजवंत नारायण बहुगुणा, बाबूलाल, बृजेश कुमार सिंह, अनंत नारायण निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर कोतवाल मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें