फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बकाये पारिश्रमिक भुगतान के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । पारिश्रमिक नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया और प्रभारी चिकित्साधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सितंबर से अब तक प्रोत्साहन धनराशि के अलावा दस्तक अभियान, ट्रेनिंग, संचारी रोग का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशाओं के लिए कामन रूम बना है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कब्जा जमाए हुए हैं। जिससे आशा कार्यकर्ताओं को रहने ठहरने में काफी परेशानी होती है।
चेताया कि यदि बकाया भुगतान व तीन दिनों के भीतर कॉमन रूम उन्हें नहीं दिया गया तो उच्चाधिकारियों के यहां धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। इस दौरान विनीता श्रीवास्तव, सुमन देवी जयमाला, पुष्पा, प्रमिला, किरन, पूनम गुप्ता, माधुरी, अनीता सिंह सहित तमाम आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें