फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रामायण हॉस्पिटल ने जीता ओला वियाखे कप जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
दुलहीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुलहीपुर। ऑर्बिट ग्रुप ऑफ दिल्ली की ओर से स्थानीय बीपी स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित प्रथम अंडर-16 ओला वियाखे कप जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रामायण हॉस्पिटल, मिर्जापुर ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स, चंदौली को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स की टीम 22.4 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टीम पूरे 25 ओवर भी नहीं खेल सकी। अमन यादव ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि कृष्ण ने 26 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल रहे। अभय ने 12 रन का योगदान दिया। रामायण हॉस्पिटल की ओर से सुशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। ओम और पवन ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिज्ञान को एक सफलता मिली। 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रामायण हॉस्पिटल ने 17वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतिमा ने नाबाद 46 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। पवन राय ने 25 रन की तेज पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
मनिंदर ने 18 तथा नीलू ने 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की ओर से अभय और कृष्ण ने एक-एक विकेट लिया, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। पवन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। प्रतिमा को बेस्ट बैटर, अमन यादव को अनुशासित खिलाड़ी और सुशांत को बेस्ट फील्डर चुना गया। अंपायरिंग रवि और यादगार ने निभाई, जबकि रेफरी मुकेश पटेल रहे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी इमरान खान और मोहम्मद तालिब ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत सरताज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें