फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.46 करोड़ से रामजानकी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के बिछड़ी वार्ड में स्थित रामजानकी मंदिर क्षेत्र का जल्दी ही कायाकल्प किया जाएगा। यह काम वंदन योजना के तहत 1.46 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रामजानकारी मंदिर तक जाने वाला मार्ग काफी खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लगभग 20 साल से मंदिर के आसपास सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इस बार नगर पालिका की ओर से 1.46 करोड़ रुपये की लागत से वंदन योजना के तहत मंदिर के आसपास के क्षेत्र का कायाकल्प की तैयारी है। योजना के तहत 25 सोलर लाइट, एक हाईमास्ट सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए आरसीसी बेंच और टिन शेड भी लगाया जाएगा। मुख्य मार्ग के साथ ही आसपास के मार्गों पर इंटरलॉकिंग का काम होगा। मंदिर के आसपास 350 मीटर इंटरलॉकिंग का काम होगा। मंदिर क्षेत्र में 15 डस्टबिन भी लगाये जाएंगे। इससे मंदिर में आने लोगों को काफी सहूलियत होगी। नगर पालिका की चेयरमैन सोनू किन्नर का कहना है कि रामजानकी मंदिर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। टेंडर जारी हो चुका है। टेंडर की प्रकिया पूर्ण होने के बाद एक माह में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें