फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उत्पादों के विरोध में निकाली जागरूकता रैली

Sun, 16 Oct 2016 02:09 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय के सुभाष पार्क से चाइनीज सामानों के विरोध करने के लिए जुलूस निकालते बॉक्सिंग एकेडमी के छात्र
विज्ञापन
चीनी उत्पादों का विरोध  रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इसकी खिलाफत की जा रही है। शनिवार को  स्पोट्रर्स एसोसिएशन आफ चंदौली नंद कराटे एंड बाक्सिंग एकेडमी के बैनरतले  युवाओं ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को चीनी  उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

   पूर्व निर्धारित  कार्यक्रम के तहत शाम चार बजे युवा नगर के सुभाष पार्क के समीप एकत्र हुए। यहां से चीन और पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। पूरे नगर  का भ्रमण करते हुए रैली सुभाषपार्क के पास पहुंच कर समाप्त हुआ। सभा में वक्ताओं ने कहा कि  हम सभी भारतीयों को चीनी उत्पादों का विरोध कर चीन को आर्थिक रूप से कमजोर  करना आवश्यक है।  


  इसके पूर्व रैली में शामिल युवा चाइनीज सामान पर प्रतिबंध  लगाएंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे, भारतीय उत्पादों को अपनाएंगे, चीनी सामानों  का बाहर भगाएंगे, चीनी पाक होश में आओ आदि के नारे लगाए। संस्था के महासचिव  नंद कुमार ने भी चीन के उत्पादों के इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इस मौके पर  चंद्रमा गुप्ता, बबलू, विकास राज, अजय, रिंकी यादव, प्रियंका यादव, पल्लवी,  सांभवी, अविनाश चौहान, कृष्णा यशस्वी, रोहित, सूरज,  सुदीक्षा कुमारी, अंगिरा पांडेय, विकास यादव, ऋषिकेश, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें