फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बिकी राखी और मिठाई

Thu, 18 Aug 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षा की खरीदारी करते लोग।।
विज्ञापन
भाई-बहनों के स्नेह बंधन का त्योहार रक्षा बंधन गुरुवार को मनेगा। बुधवार को बाजार में रंग बिरंगी राखियों को खूब बिक्री हुई। बाजार में इस बार ब्रेसलेट स्टाइल की राखियों की डिमांड अधिक रही। वहीं मिठाई विक्रेताओं ने भी दूकानों के बाहर तक मिठाइयां सजा रखी थी। इससे बाजार मे दिन भर जाम की स्थिति रही। इसे छुड़ाने में पुलिस को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में राखियों की दुकानों पर काफी भीड़ जुटी। वहीं जगह जगह मिठाइयों की दुकानें सजायी गई। यहां खरीरददारों की भीड़ रही। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले राखियों की कीमत में बीस प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। इस वर्ष दुकानों पर दस रुपये से तीन सौ रुपये तक राखियां लोगों को लुभा रही है। वहीं दिन भर ससुराल से बहनों के मायके पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इससे बाजार में दिन भर जाम की स्थिति रही। पुलिस जाम को खत्म करने में परेशान रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें