राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को राधाकृष्ण पैलेस के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उद्घाटन राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, सुशील सिंह ने किया। दर्शना सिंह ने स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता में चयनित 20 स्वस्थ बच्चों की मां को प्रमाण पत्र दिया। 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और छह महीने की आयु पूर्ण कर चुके 10 बच्चों का अन्नप्राशन किया। सांसद ने हर बच्चे सुपोषित और स्वस्थ्य रखने की शपथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिलाई।
सीडीपीओ नंदनी शुक्ला, समीर सिंह,आशीष वर्मा, अवधेश पंडित,मीना गुप्ता, वीरूमणि,मधुरिमा, सरोज रानी,सुनीता सिंह, वीना पांडेय,दिलीप वर्मा, सौरभ सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।संचालन आर पी मौर्य ने किया ।