फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर समाज ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Sun, 26 Jul 2015 01:23 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुदि्धजीवी राजभर समाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री पर पिछड़ी जाति के लोगों से दुर्भावना रखने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला और नई बाजार में उनका पुतला फूंका। वहीं इसके पूर्व समाज के लोगों ने राजभर समाज को विमुक्ति जाति का प्रमाण पत्र आनलाइन करने के लिए मुख्यमंत्री आभार जताया।
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद हुई सभा में समाज के संरक्षक श्याम नारायण राजभर ने कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार राजभर समाज सहित अन्य पिछड़ी जातियों की विरोधी है। इसीलिए उसने समाजवादी पार्टी के 17 अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। समाज के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेेंगे। बल्कि प्रदेश सरकार के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पुतला फूंकने से पूर्व समाज के लोगों ने बाइक जुलूस निकाला जो औड़ौली,पदुमनाथपुर, तेनुवट, चतुर्भुजपुर, बरठी व नरैना होते हुए नईबाजार पहुंचा।

यहां सभा के बाद समाजवादी पार्टी के  जिलाध्यक्ष सत्यनरायण राजभर का बुद्विजीवी राजभर समाज ने स्वागत किया और विमुक्ति जाति का प्रमाण पत्र आनलाइन उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। जुलूस में केशव राजभर, सरवन राजभर, मिश्री राजभर, रणजीत राजभर, आरके राजभर, महेन्द्र राजभर, गोपाल राजभर, गुलाब चंद गोड़,जोखू सिद्की, दिनेश यादव, व इंदू राजभर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें