फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में रजत सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सकलडीहा ब्लाक के फेसुड़ा गांव निवासी रजत सिंह ने हुगली पश्चिम बंगाल में आयोजित 45वें राष्ट्रीय सब जूनियर वालीबाल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। उसके शानदार प्रदर्शन से गांव व क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित 45वें राष्ट्रीय सब जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के बालक टीम की ओर से खेलते हुए रजत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे उत्तर प्रदेश की टीम ने अपनी बादशाहत कायम की और बालक वर्ग में टीम ने फाइनल मैच में दिल्ली की मजबूत टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत के बेहतरीन खेल के बदौलत उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच पर शुरू से ही अपनी पकड़ बनाए रखी और दिल्ली को 25-15, 25- 21, 25 -21 से हराया। टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जनपद के फेसुड़ा गांव निवासी रजत सिंह को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। रजत वर्तमान में लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल का छात्र है। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील तिवारी,गोरखपुर बालीबाल एसोसिएशन के सचिव,निखिल सिंह समेत कई लोगों ने रजत को शुभकामनाएं दी और हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें