फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से डूबी धान की नर्सरी

Sun, 19 Jul 2015 01:24 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंद्रदेव की मेहरबानी अब किसानों को भारी पड़ने लगी है। जनपद में विगत एक सप्ताह से हो रही आंशिक और तेज बरसात के चलते जनपद के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। किसानों की धान की नर्सरी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


घने काले बादल किसानों को डराने लगे हैं। बारिश की वजह से कई स्थानों पर धान की फसल के डूबने और नर्सरी को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं हैं। खासकर धान की नर्सरी डूबने से किसानों को काफी क्षति उठानी पड़ सकती है।

 वहीं जिन किसानों ने धान की रोपाई करा दी थी वह भी खेतों में लबालब भरे पानी को देखकर चिंतित हैं। क्षेत्र के फुटियां, जसौली, नरसिंहपुर खुर्द, किसुनपुरी, नवहीं, के अतिरिक्त दुबौलियां, जोगवां, बाकरपुर, कसवढ़, चिल्हारीं आदि गांवों में खेत पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं।
विज्ञापन


 इससे किसानों की धान की नर्सरी डूब गई है। किसान खेतों के पानी के निकलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे धान की रोपाई का कार्य शुरू करा सकें। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह का कहना है कि जिले में लगभग 25 फीसदी धान की रोपाई हो चुकी है। अत्यधिक बरसात से मैदानी इलाकों में धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


उधर, लगातार बरसात होने से मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालय परिसरों में भी पानी भर गया है। डीएम और एसपी कार्यालयों से पानी भर गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें