कोलकाता में सोमवार की रात हुई तेज बारिश से रेलवे ट्रक पर पानी भर गया। इससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। कोलकाता अमृतसर 14 घंटे, हावड़ा मुंबई मेल ढाई घंटे, पंजाब मेल और विभूति एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब रही।
इससे यात्रियों को परेशानी हुई। बुधवार की शाम पांच बजे तक अप की ओर जाने वाली बरकाकाना वाराणसी मेमू तीन घंटे, गया - दिल्ली स्पेशल एक घंटे, दानापुर एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर सवा घंटे विलंब रही। वहीं हावड़ा नई दिल्ली स्पेशल फेयर पूजा स्पेशल साढ़े सात घंटे, भुवनेश्वर- नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे, पुणे-सुपौल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा- देहरादून कुंभ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब रही।
दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली बनारस -रांची एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी -पटना मेमू डेढ़ घंटे, योग नगरी -ऋषिकेश दून एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली धनबाद स्पेशल फेयर दो घंटे, आनंद विहार- पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब रही। इसी तरह बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, गया दिल्ली स्पेशल फेयर साढ़े पांच घंटे, हजरत निजामुद्दीन- पटना स्पेशल फेयर तीन घंटे विलंब रही। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को सुरक्षित चलाने पर जोर दिया जाता है। टाइमिंग भी सुधर रही है। संवाद