फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने को है बरसात, नहीं आरंभ हुआ सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य

विज्ञापन
कंदवा के खोर-गौसपुर मार्ग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयूनगर। जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान धराशाई हो गया है। शासन की ओर से तय मियाद बीत गई और सड़कों पर गड्ढे बरकरार हैं जबकि मानसून आने वाला है। बरसात में बदहाल सड़कों से गुजरने वाले लोगों को फिर परेशानी उठानी पड़ेगी। दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग का कहना है कि धन प्राप्त होने लगा है। शीघ्र ही गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अब चंद दिनों में सड़कों के गड्ढे कैसे भरे जाएंगे ये तो विभाग ही जाने। पिछले दिनों नगर से पड़ाव तक करीब आठ किलोमीटर तक की सड़क को सिक्स लेन करने को लेकर निवर्तमान विधायक साधना सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया था। लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है। सड़क किनारे करीब एक किमी तक गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर दिन-रात धूल उड़ती रहती है। वहीं सकलडीहा से पीडीडीयू नगर व चहनिया, सैयदराजा- जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य ग्रामीण सड़कों पर बने गड्ढों से चलना मुहाल है। यही हाल सकलडीहा चंदौली मार्ग का है। गड्ढों से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। कई दुर्घटनाओं में तो लोग जान तक गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें