फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भोर में बारिश, सुबह धूप, एक डिग्री बढ़ गया तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रविवार की भोर में तीन से पांच बजे तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद सुबह धूप निकल आई। लोग दिन भर उमस से परेशान रहे। शाम को हवा बंद हो जाने से उमस बढ़ गई। धूप निकलने व पुरवा हवाएं चलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 पर पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन


बारिश के बाद गर्मी के तेवर कुछ ढीले अवश्य हुए लेकिन दिन में उमस ने बेहाल कर रखा है। भोर में बारिश के बाद रविवार की सुबह मौसम खुशगवार रहा। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। सुबह कुछ देर बदली छाई रही, लेकिन 11 बजे तीखी धूप निकल आई और तेज पुरवा हवाएं चलती रहीं। इससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। उधर, पड़ाव से गोधना मोड़ तक निर्माणाधीन सिक्स व फोरलेन सड़क के किनारे बिजली के खंभों और तारों की शिफ्टिंग के लिए विद्युत निगम की ओर से चंदासी उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों से सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को दिन भर उमस भरी गर्मी में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली आने के बाद भी कई फीडर से कटौती जारी रहने से लोग परेशान रहे। हालांकि आपूर्ति सामान्य करने के लिए विद्युत निगम के लाइनमैन मरम्मत कार्य में जुटे रहे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में पूरे पश्चिमी प्रदेश में बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई जगह बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें