फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, यात्री हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही। मानसून आने पर बारिश का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। स्पेशल ही नहीं, नियमित ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को करीब 23 घंटे तक ट्रेनें देरी से आईं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान रहे। शुक्रवार को अप की ओर जाने वाली गया-आनंद विहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मालदा टाउन-कातीपुरा समर स्पेशल सवा 16 घंटे, हाडपसर-गुवाहाटी समर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 घंटे लेट रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, बड़ोदरा-सियालदह स्पेशल फेयर पौने आठ घंटे, जियारत एक्सप्रेस दो घंटे, बीकानेर स्पेशल फेयर चार घंटे, मुंबई मेल सवा घंटे, नेताजी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चली। इसी तरह अकालतख्त एक्सप्रेस एक घंटे, मालदा टाउन समर स्पेशल पौने आठ घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस आठ घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें