फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह से रात तक हुई बारिश, कच्चा मकान गिरा, दो डिग्री पारा लुढ़का

विज्ञापन
इलिया कस्बे में बारिश होने के कारण सड़क बनी तालाब। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले के लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जोरदार बारिश हुई। सुबह से रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 34 से गिरकर 32 और न्यूनतम तापमान 28 से 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं, कई जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कमालपुर में बारिश के दौरान कच्चा मकान गिर गया। करीब दस दिनों के बाद जिले का मौसम बदला है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि कई क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों का पानी सड़कों पर बहता रहा।
कंदवा क्षेत्र में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसान बारिश को खरीफ फसलों के लिए संजीवनी बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय धान की फसल को पानी की जरूरत है।
विज्ञापन

अच्युतानंद त्रिपाठी, देवेंद्र राय, केदार सिंह, रणजीत यादव, वेदप्रकाश राय समेत अन्य किसानों ने बताया कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने लगी थीं। अब खेतों में नमी बढ़ी है, जो धान के लिए काफी फायदेमंद है।

इलिया कस्बे में बारिश होने के कारण सड़क बनी तालाब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें