फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौ समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने नौ समय समर स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है। विभिन्न रूटों पर इन ट्रेनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सहूलियत होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक-दानापुर समर स्पेशल जबलपुर, प्रयागराज और पीडीडीयू जंक्शन होते हुए 15 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को 10.30 बजे खुलकर मंगलवार को 19.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 16 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 22.00 बजे खुलकर बृहस्पतिवार को भोर में 4.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 22 अप्रैल से 3 जून तक प्रत्येक सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 15.45 बजे खुलकर बुधवार को 3.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 24 अप्रैल से पांच जून तक प्रत्येक बुधवार को समस्तीपुर से 6.30 बजे खुलकर बृहस्पतिवार को 16.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह सीएसएमटी मुंबई-अगरतला समर स्पेशल 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सीएसएमटी मुंबई से 11.05 बजे खुलकर रविवार को 1.10 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को अगरतला से 15.10 बजे खुलकर बुधवार को 3.50 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। पुणे-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 16 अप्रैल की शाम 19.55 बजे पुणे से खुलकर बृहस्पतिवार को भोर में 4.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी दानापुर से 18 अप्रैल को सुबह 630 बजे खुलकर शनिवार को 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। सीएसएमटी मुंबई-आसनसोल समर स्पेशल 27 मई तक प्रत्येक सोमवार को सीएसएमटी मुंबई से 11.05 बजे खुलकर मंगलवार को 14.05 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह बुधवार को 2.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक बुधवार को आसनसोल से 21.00 बजे खुलकर बृहस्पतिवार की सुबह 6.00 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार को 8.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। पटना-नई दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 16 अप्रैल को पटना से 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, 17 अप्रैल को दरभंगा-बड़ोदरा अनारक्षित स्पेशल दरभंगा से सुबह सात बजे खुलकर 18 को शाम चार बजे बड़ोदरा पहुंचेगी। इसी तरह मैसूर-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल, दुर्ग-पटना समर स्पेशल चलेंगी लेकिन ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें