फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गैस फैक्ट्री परिसर की झाड़ियों में लगी आग, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी के पास जीटी रोड के किनारे स्थित गैस फैक्ट्री (इंडियन एयर गैसेज) परिसर की झाड़ियों में सोमवार की दोपहर में आग लग गई। कुछ ही देर में विकराल हाे गई और आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो और फैक्ट्री की के दो गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इंडियन एयर गैसेज में ऑक्सीजन सिलिंडर की रीफिलिंग होती है। यहां से रेलवे और अस्पतालों को आक्सीजन की आपूर्ति की जाती है। फैक्ट्री के परिसर में बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे और झाड़ियां उगी हैं। सफाई न होने के कारण जमीन पर पत्तियों का ढेर लगा है। सोमवार की दोपहर में डेढ़ बजे पत्तों में आग लग गई और कुछ ही देर में झाड़ियां भी जलने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धूंए का गुबार देख इलाके में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी परिसर में स्थित दमकल वाहनों से आग बुझाने में जुट गए। वहीं, कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । फैक्टरी के कर्मियों का कहना था कि यदि आग की चिंगारी मशीनों तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि कारखाना परिसर की झाड़ियों आग लगी थी। समय पर सूचना मिलने पर आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें