फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली और डाला छठ पर महानगरों से घर लौटने और त्योहार के बाद वापस जाने में लोगों को दिक्कत नहीं होगी। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें 11 ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों के दबाव को देखते हुए 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। बताया कि पूर्व मध्य रेलवे से अभी 37 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसके तहत सहरसा-आनंद विहार स्पेशल डाउन में 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। वहीं, अप में एक दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शनिवार को छोड़कर रोजाना चलेगी।
जयनगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर तक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी जबकि 16 नवंबर तक जय नगर से बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। बरौनी-आनंद विहार स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी से चलेगी। दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 15 नवंबर तक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से खुलेगी जबकि 16 नवंबर तक बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा से शाम 18.00 बजे खुलेगी। जयनगर-दिल्ली स्पेशल दिल्ली से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जबकि 28 नवंबर तक जयनगर से प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन

दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल नई दिल्ली से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को जबकि 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दरभंगा से रात 23.20 बजे खुलकर अगले दिन 20.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल जयनगर से 26 एवं 29 अक्टूबर तथा 01 एवं 04 नवंबर को नई दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.40 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 02 एवं 05 नवंबर को जयनगर से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
बरौनी-नई दिल्ली 27 एवं 30 अक्टूबर तथा 02 एवं 05 नवंबर को नई दिल्ली से 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 11.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 एवं 31 अक्टूबर तथा 03 एवं 06 नवंबर को बरौनी से 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल का परिचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें