फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्कुलेटिंग एरिया में अस्थायी निर्माण होने पर रेलवे ने चलवाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में कुछ लोगों ने कई साल पहले अस्थायी निर्माण करा लिया था। इसका उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा था। इस पर डीआरएम की नजर पड़ गई। डीआरएम के निर्देश पर मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पुराने बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के बगल में ही सरकारी भवन था। एक दशक पहले रेलवे ने इसे सफाई कार्य के लिए ठेकेदार को गोदाम के रूप में उपयोग करने के लिए दिया था। बाद में ठेका खत्म हो गया। बाद में इस भवन पर अन्य लोगों ने कब्जा जमा लिया। साथ ही यहां अस्थायी निर्माण भी करा लिया। इसका उपयोग गोदाम के रूप में किया जाने लगा। एक पखवाड़ा पहले डीआरएम राजेश गुप्ता ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। उस दौरान उनकी नजर अस्थायी निर्माण पर पड़ी। उन्होंने उसे हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद मंगलवार की सुबह स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह के नेतृत्व में आईओडब्ल्यू घनश्याम दुबे, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व सुरक्षा बलों की मौजूदगी में बुलडोजर से अस्थायी निर्माण ढहा दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह का कहना है कि अस्थायी निर्माण होने पर वहां अराजक तत्वों का भी अड्डा बना हुआ था। उसे हटा दिया गया है। किसी भी दशा में स्टेशन परिसर में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें